भाजपा कार्यालय में मनाया गया अटल बिहारी वाजपाई की जयंती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भाजपा कार्यालय में मनाया गया अटल बिहारी वाजपाई की जयंती
भारतीय राजनीति में अजेय योद्धा रहें हैं अटल बिहारी वाजपाई- अमर अग्रवाल

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपाई जी की जयंती को भाजपा कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सुशासन दिवस के नाम पर आयोजित अटल जी की जयंती पर विविध प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए अटल बिहारी वाजपाई जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उपस्थित भाजपा नेता,पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपाई को श्रद्धांजलि कर उन्हें याद किया

जिला कार्यालय में अटल जी के जीवनवृत से संबंधित छाया चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई उनके जीवन काल से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए जनसंघ से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा ओर उपलब्धियों को याद किया गया बिलासपुर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि भारतीय राजनीत पटल के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपाई जी ध्रुव तारा हैं जब जब भारत की राजनीति में बदलाव की बात होगी बाजपेई जी का नाम लिया जाता रहेगा वे भारतीय राजनीतिक समर के अजेय योद्धा रहें हैं जिनकी प्रशंसा करने में उनके आलोचक भी पीछे नहीं हटे ऐसा निर्विवाद व्यतित्व जिन्होंने पक्ष और विपक्ष की सारी सीमा लांघते हुए देश के भीतर एक आदर्श राजनीति का स्वरूप उजागर किया

अमर अग्रवाल जी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अटल जी के नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज है परंतु देश उन्हें उनके साहसिक फैसलों के लिए सदैव याद करेगा उन्होंने वैश्विक दबाव की उपेक्षा कर देश परमाणु सम्पन्न बनाया और इसका दूरगामी परिणाम यह हुआ कि आज भी विश्व समुदाय भारत की सामरिक शक्ति को स्वीकार करता है

इस अवसर पर  पूर्व विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, तिलकराम साहू, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, अशोक विधानी, कृष्ण कुमार कौशिक, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, राकेश चंद्राकर, घनश्याम दीक्षित, युगलकिशोर झा, सुनील तिवारी, संध्या चौधरी, दीपक सिंह ठाकुर, नीलकंठ यादव, रीना नाग, स्नेहलता शर्मा, गौरी गुप्ता, दिलेन्द्र कौशिल, संतोष मिश्रा, योगेश बोले, राकेश मिश्रा, सीमा पाण्डेय, राकेश लालवानी, एस.श्रीनिवास राव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रंगा नामद, राजेश तिवारी, मनोज दुबे, दुर्गेश पाण्डेय, रोशन सिंह, स्मृति जैन, राहुल ताम्रकार, चंचल दुबे, अमित सिंह, अविनाश अहूजा, अनिल सिंह, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *