भाजपाइयों ने राम जानकी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अश्वनी अग्रवाल

श्री राम जानकी भगवान

लोरमी श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया। 15 जनवरी को सुबह 9 बजे लोरमी नगर के श्री राम जानकी मंदिर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भाजपा के सदस्यों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी भाजपा के सदस्यों ने पहले पोछा लगाकर मंदिर परिसर को स्वच्छ किया। फिर साफ कपड़े से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


साफ सफाई करते भजपा प्रतिनिधि मंडल ।

रवि शर्मा ने बताया कि आठ दिवस तक नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों का साफ सफाई कर अभियान चलाया जाएगा। 16 जनवरी प्रातः 8.30 बजे मनियारी नदी तट पर स्थित शिव घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने भाजपा के लोगो को स्वछता अभियान में जडने अपील किया है।इस अवसर पर राम अवतार अग्रवाल, विक्रम सिंह, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, विनय साहू ,ओमकार खत्री राकेश छाबड़ा, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, लक्ष्मी सेवक पाठक, बनवारी लाल अग्रवाल,, सीमांत दास वैष्णव, राजेंद्र सलूजा, महेंद्र खत्री, धनेश्वरी खत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment