बैलाडीला योग समिति एवं एनएमडीसी के सौजन्य से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
( डीएवी विद्यालय ,नगरपालिका में भी हुआ योगाभ्यास )
राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944
दंतेवाड़ा – बैलाडीला योग समिति किरंदुल के तत्वाधान में बीआईओपी विद्यालय के सभागार में योगाभ्यास कर 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।विदित हो कि 27 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव रखे जाने पर 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस पर सहमति व्यक्त करते हुए 21 जून 2015 से प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने की घोषणा की गई थी,तब से प्रति वर्ष यह मनाया जाता है।इसी तारतम्य में बैलाडीला योग समिति किरंदुल के तत्वावधान में एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः काल मे योगाभ्यास किया गया ।तत्पश्चात संध्या को मुख्य अतिथियों के करकमलों से उत्कृष्ट योगा का प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं योग शिक्षक का सम्मान किया गया ।मौके पर एनएमडीसी उपमहाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव, आर्सेलर मित्तल कंपनी के महाप्रबंधक राघवेलु ,उपमहाप्रबंधक रामचंद्रन ,सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश ,एनएमडीसी असिस्टेंट मैनेजर कुनामी,विजय कुमार,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह,राजनाथ सर् ,डी पी डेहरिया,दिनेश साहू, राजेश सिन्हा,तुलेश्वर निषाद,जितेंद्र गुप्ता,नरोत्तम ध्रुव,छबील साहू ,अमृत टंडन ,प्रकाश जैन ,मनोज छलिवाल, एवम अन्य लोग उपस्थित थे।मंच संचालन बैलाडीला योग समिति के सचिव दिनेश साहू ने किया ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169932
Total views : 8198052