बुजुर्गों के चेहरों में मुस्कान,, होम वोटिंग को लेकर चेहरे खिले बुजुर्गों के

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बुजुर्गों के चेहरों में मुस्कान,, होम वोटिंग को लेकर चेहरे खिले बुजुर्गों के

 

लोकसभा आम निर्वाचन बालोद जिले में होम वोटिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न


कलेक्टर ने होम वोटिंग हेतु मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

जिले के कुल 53 मतदाताओं ने अपने घरों में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की

 

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़

बालोद,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बालोद जिले में आज होम वोटिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक होम वोटिंग संपन्न कराने हेतु की गई चाक-चौबंद व्यवस्था के फलस्वरूप आज पहले दिन ही जिले के सभी 53 मतदाताओं को उनके घरों में मतदान कराकर जिले में होम वोटिंग की प्रक्रिया को पूरी की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से आज सुबह 09 बजे होम वोटिंग के लिए मतदान दलोें को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलतापूर्वक होम वोटिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। जिले में होम वोटिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मतदाताओं के निवास स्थानों के आधार पर जिले में कुल 11 रूट बनाए गए थे। इसके अंतर्गत तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को रूट चार्ट प्रभारी अधिकारी बनाया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मतदान दलों के साथ रूट के प्रभारी अधिकारियों को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक, नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा बंसल, सहायक नोडल अधिकारी एमएस भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग हेतु मतदान केन्द्रों में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने में असमर्थ 85 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की तिथि 21 एवं 22 अपै्रल को निर्धारित की गई है। लेकिन निर्वाचन कार्य मंे लगे अधिकारी-कर्मचारियों तत्परता एवं योजनाबद्ध ढंग से किए गए कार्यों के फलस्वरूप आज 21 अपै्रल को जिले के सभी 53 मतदाताओं को मतदान कराकर होम वोटिंग की प्रक्रिया को एक ही दिन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के नवीन व्यवस्था के फलस्वरूप अपने शारीरिक अक्षमता के कारण मतदान केन्द्रों में पहुँचकर मतदान करने के लिए असमर्थ जिले के सभी 53 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता आज अपने घरों पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। अपने-अपने घरों में मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा मिलने से जिले के सभी बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग के होम वोटिंग की सुविधा की सराहना करते हुए इस व्यवस्था को अपने जैसे अनेक लोगों के लिए अत्यंत कारगर बताया। ज्ञातव्य हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में होम वोटिंग के लिए चलने-फिरने में असमर्थ 85 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर होम वोटिंग के लिए विकल्प भरवाया गया था। इसके अंतर्गत संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के 24, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के 11 एवं गुण्डदरेही विधानसभा क्षेत्र के 20 मतदाताओं सहित जिले के कुल 55 मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए विकल्प भराकर चयनित किया गया था। इस तरह से होम वोटिंग के लिए 85 वर्ष से अधिक की आयु के कुल 27 बुजुर्ग मतदाताओं एवं 28 दिव्यांग मतदाता सहित कुल 55 मतदाताओें को विकल्प भरवाया गया था। जिसमें से 85 वर्ष से अधिक की आयु के 02 बुजुर्ग मतदाता की मृत्यु हो गयी है। इस तरह से भारत निर्वाचन आयोग के होम वोटिंग की सुविधा के फलस्वरूप जिले के 85 वर्ष से अधिक के आयु के कुल 25 अति बुजुर्ग मतदाता तथा कुल 28 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल 53 मतदाताओं ने आज सफलतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने निर्वाचन कार्य में लगे जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के तत्परता एवं कार्यकुशलता के फलस्वरूप जिले में होम वोटिंग की प्रक्रिया पहले दिन ही सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।,000

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़ 

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं**???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *