नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923
बीजापुर 21 जनवरी 2024/सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से यातायात विभाग के द्वारा लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने हर दिन एक नई-नई पहल की जा रही है। बीजापुर साप्ताहिक बाजार रविवार के दिन स्थानीय एवं अन्य ग्राम से साप्ताहिक बाजार में आए लोगों को पंपलेट वितरण कर पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि हमेशा फुटपाथ में लोगों को चलने सड़क पार करते वक्त ज़ेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करने सड़क को दौड़कर पार न करने के साथ-साथ लोगों को अ
पील करते हुए बताया कि अंधे एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को सड़क पार करने में सहयोग करने रफ्तार सीमित रखना बीच सड़क में वहां न खड़ा करने ट्रैफिक सिग्नल ,नियम एवं संकेतो का पालन कर सुरक्षित और सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की समझाइश दिया गया सड़क सुरक्षा का कार्यक्रम में एक माह तक जारी रहेगा इस सड़क सुरक्षा के तहत लोगों में जागरूकता लाने विभिन्न आयोजन किया जा रहा है जिसमें मोटर साइकिल चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट पहनने वालों को ट्रैफिक लोगो एवं गुलाब फूल दिया गया।
मोटरसाइकिल में तीन सवारी न चलने नशे की हालत में वाहन न चलाने हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस कार्यक्रम में बताया गया कि आज समय में मोटरसाइकिल दुर्घटना में अधिकांश लोगों को गंभीर चोट तब लगती है जब वह हेलमेट नहीं पहने होते हैं क्योंकि मोटरसाइकिल दुर्घटना में हेलमेट नहीं पहने होने से सिर में चोट लगने से दुर्घटना गंभीर हो जाता है वहीं हेलमेट पहने होने से हाथ पैर के चोट लगती है जिससे ठीक किया जा सकता है। इन सब कारणों के चलते पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट पहनने हेतु लगातार अपील की जा रही है। ऑटो, टैक्सी चालकों को भी समझाइश देकर शपथ दिलाया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168575
Total views : 8196277