बीजापुर में कलेक्टर अनुराग पांडेय और एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देशन में मतदान को लेकर व्यापक रूप से वाहन रैली का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जरखान नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख

 

बीजापुर में कलेक्टर अनुराग पांडेय और एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देशन में मतदान को लेकर व्यापक रूप से वाहन रैली का आयोजन

सौ से अधिक चार पहिया वाहनों का काफिला ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

बीजापुर 14 अप्रैल 2024- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत प्रथम चरण का मतदान बस्तर लोकसभा-10 में शामिल बीजापुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-89 का मतदान 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को निर्धारित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में लगातार व्यापक रूप से स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत विभिन्न प्रकार के गतिविधियों और आयोजन से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत मोटरसाइकिल एवं चारपहिया वाहनो की रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें सैकड़ों बाईक के अलावा सौ से अधिक चार पहिया वाहन शामिल हुए।

कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत ने बाईक पर सवार होकर रैली की अगुवाई की, वाहनों की रैली कलेक्टोरेट कार्यालय से शुभारंभ होकर नया बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड से दो टुकड़ी में एक गंगालूर मार्ग की ओर एवं दूसरी टुकड़ी डारा पारा, चट्टान पारा होते हुए वापस कलेक्टर परिसर पहुंचकर रैली का समापन हुआ।

 

*बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्टर ने मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करने की दिलाई शपथ*

 

मतदाता जागरूकता रैली बस स्टैण्ड पहुंचने पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म दिवस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को गजमाला पहनाकर जयकारे लगाते हुऐ, बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर संविधान की रक्षा करने एवं लोकतंत्र पर पूर्ण आस्था रखकर अपने मताधिकार का प्रयोग बिना डर, भय, दबाव एवं प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से करने की शपथ दिलाई और बीजापुर में मतदान की प्रतिशत को बढ़ाने की अपील की। इस दौरान एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, दिलीप उईके, उप संचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास केएस मशराम, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन वन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण-कर्मचारीगण, एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।,,0000

 जरखान नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बीजापुर 
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????*संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment