बिलासपुर रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन, तीन महीने में 470 लाख टन माल लदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन, तीन महीने में 470 लाख टन माल लदान

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में बिलासपुर रेल मंडल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल ने तीन महीने में 470 लाख टन माल लदान कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 400 लाख टन था।

 

मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने इस उपलब्धि के लिए मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कर्मचारियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रयासों का परिणाम है। डीआरएम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अपने लक्ष्य से आगे बढ़ना है।

 

बिलासपुर रेल मंडल ने इस तिमाही में सर्वाधिक माल लदान करने वाले मंडलों में अपनी जगह बनाई है। मंडल ने इस सफलता का श्रेय अपने कर्मचारियों के लगातार और कठोर परिश्रम को दिया है। विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने डटकर काम किया और मंडल को यह उपलब्धि दिलाई।

 

रेलवे ने माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए उपभोक्ताओं को कई तरह की रियायतें भी दी हैं। मालगाड़ियों की गति में सुधार से सभी हितधारकों की लागत में भी बचत हो रही है। मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्य भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तीसरी और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कार्य व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं और समय पर इन कार्यों की सतत निगरानी भी की जा रही है।

 

डीआरएम प्रवीण पांडेय ने कहा कि मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रयासों के बिना यह संभव नहीं था। अगर इसी गति से माल ढुलाई जारी रही, तो बिलासपुर रेल मंडल अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेगा।

 

इस अवधि में बिलासपुर रेल मंडल ने मुख्य रूप से कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान, रासायनिक खाद, खनिज, और तेल जैसी वस्तुओं की लोडिंग की है। यह उपलब्धि मंडल के सतत प्रयासों और विकास कार्यों का परिणाम है, और मंडल इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment