बिलासपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक की टक्कर, नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित 25 लोग घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित कुल 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यह दुर्घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित कुल 25 लोग घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु मरहीमाता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में कुल 30 श्रद्धालु सवार थे और वे रतनपुर-बेलगहना मार्ग पर रानीबछाली मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में पिकअप पलट गई और सभी सवार श्रद्धालु घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण 20 लोगों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल श्रद्धालु बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों में नौ वर्षीय दीपिका, 15 वर्षीय आदित्य और देवेंद्र, मोहित, शिवानी, रोहित, सतरूपा, नेहा और अन्य शामिल हैं। यह घटना याद दिलाती है कि हाल ही में कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश में मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती की बात कही गई थी, लेकिन बावजूद इसके लोग अभी भी जानलेवा सफर करने को मजबूर हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment