*जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो बिलासपुर*
एक दूसरे को रंग लगाओ,
मन की कड़वाहट को छोड़ो!
सब मिल के खुशियां मनाओ,
अपनी परंपरा कभी न छोड़ो!
बुरा ना मानो होली है !
होली है भाई, होली है !
बिलासपुर ,,शहर में होली पर्व को लेकर रंग, गुलाल ,पिचकारी की दुकानें सजी,आज होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसे लेकर न्यायधानी बिलासपुर के चौक चौराहा और मुख्य बाजारों में रंग गुलाल पिचकारी की दुकानें सज गई हैं और होली खेलने वाले लोग अपने-अपने तरीके से रंग गुलाल पिचकारी लेने लगे हैं हालांकि अब प्राचीन परंपरा के अनुसार होली कम मनाई जाती है हाईटेक आधुनिक तरीके से नए जमाने के हिसाब से रंग गुलाल विक्रय हो रहे हैं,रंगों के पर्व होली को लेकर बिलासपुर बाजार में दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर रंग-गुलाल, सजावटी कैप व पिचकारी की मांग बढ़ गई है। बच्चों में पर्व के प्रति उल्लास देखते ही बन रहा है। दुकानों पर मम्मी-पापा के साथ पहुंच रहे बच्चे पसंदीदा पिचकारी और रंग खरीद रहे है। 
होली पर्व रविवार और सोमवार को है जबकि रंग उत्सव यानि फाग रविवार को मनाया जाएगा।, कही -कही सोमवार और मंगलवार को भी मनाया जाएगा बिलासपुर सहित क्षेत्र में बच्चों में होली का ज्यादा उत्साह है। शनिवार को रंग व गुलाल बेचने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें पहले से ज्यादा सजा ली हैं। होली पर्व पर प्रयोग होने वाली बिना मावे की मिठाई की बिक्री होने लगी है।होली पर्व पर रोटरी क्लब, लायंस क्लब, प्रैस क्लब समिति आदि ने तैयारी आरंभ कर दी है,,,
बिलासपुर व्यापार मंडल भी लगातार कार्यक्रम को आयोजित करता है।

बिलासपुर व्यापार मंडल का आयोजन भी हो सकता है, इसके अलावा सभी संस्थाओं द्वारा फूलों की होली खेले जाने की तैयारी है।उधर मिठाई की दुकानों पर गुझिया और नमकीन की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि गत वर्षों के मुकाबले इस बार रंग-गुलाल व मिठाई के दामों में तेजी आई है।
इस बार होली को लेकर बाजार में खासा उत्साह है। बिलासपुर के प्रमुख बाजारों में होली की दुकानें सज गई है। मोहल्लों में भी रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी है।, बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में होली पर सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इस बार बुलडोजर, वाटर टैंक, वजूबा, स्पाइडर मैन की पिचकारियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा डरावने मुखौटे भी दुकानों पर सजे है। बाजार में होली खेलने को लेकर टोपी, टी-शर्ट, पगड़ी, कुर्ता पायजामा समेत अन्य वस्तुएं भी बहुतायत में उपलब्ध है। हर्बल रंग व गुलाल को लोग पसंद कर रहे है। बाजार में रंग व गुलाल के पैकेट 10 से 50 रुपये तक बिक रहा है,,
जे के मिश्र जिला ब्यूरो चीफ नव भारत टाइम्स 24*7 बिलासपुर
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8170184
Total views : 8198396