बिलासपुर जिले के सिलदहा स्कूल में न्योता भोज कार्यक्रमजनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,बच्चो को परोसा अपने हाथों से भोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर जिले के सिलदहा स्कूल में न्योता भोज कार्यक्रमजनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,बच्चो को परोसा अपने हाथों से भोजन

जे के मिश्र,, बिलासपुर जिला ब्यूरो प्रमुख 

 

जे के मिश्र,, बिलासपुर जिला ब्यूरो प्रमुख

बिलासपुर, प्रधानमंत्री शक्ति कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता के तहत न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कोटा विकाखंड के सिलदहा माध्यमिक स्कूल किया गया l न्योता भोज में स्कूली बच्चो ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत माध्य. विद्यालय सिलदहा में आयोजित न्योता भोज में बच्चों को दाल ,चावल,खीर, पूड़ी, सलाद, चटनी और फल परोसा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य,  तम्बोली सहित शिक्षकगण , विद्यालय के प्रधानपाठक और जनप्रतिनिधियों ने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज का आनंद भी लिया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानपाठक एस.के.छत्रवाणी की सुपुत्री रजनी छत्रवाणी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी ओर से आयोजित था।

विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी  नवनीत तंबोली ने इस अवसर पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि न्योता भोज में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे। इस योजना के तहत लोगों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन कराने की अपील की गई है।

इस न्योता भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  नवनीत तंबोली ,ग्राम सरपंच  पुरुषोत्तम बिरको, उप सरपंच  बिरसवा राम बिरको, श्रीमति अनिता बिरको, शाला प्रबंधन समिति के श्रीमति भुवनेश्वरी श्यामले, श्रीमति सरजू, विद्यालय के प्रधान पाठक  शिव कुमार छत्रवाणी, शिक्षकगण  राजेंद्र गंधर्व,  सुरेश राज,  राजेश्वर गहवई, कुमारी नीतू श्यामले, श्रीमति करुणा श्यामले,  चंद्रकांत मांडवा,  हरीश जायसवाल, शैक्षिक समन्वयक  विजय सोनी, रमेश साहू,  भागीरथी श्यामले, महेश सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए,,

,उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अपील पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने भी जिले वासियों से विशेष अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कराने की अपील की है।।,,0000

जे के मिश्र,, बिलासपुर जिला ब्यूरो प्रमुख

जे के मिश्र,, बिलासपुर जिला ब्यूरो प्रमुख 

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *