बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों ने किया सरेंडर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुजरात। बिलकिस बानो मामले के सभी 11 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई समय सीमा का पालन करते हुए रविवार देर रात गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा उप जेल में सरेंडर कर दिया। स्थानीय अपराध शाखा निरीक्षक एनएल देसाई ने कहा कि सभी 11 दोषियों ने रविवार देर रात जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे 21 जनवरी की आधी रात से पहले जेल पहुंच गए जो उनके लिए आत्मसमर्पण करने के लिए निर्धारित समय सीमा थी।

 

स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक एनएल देसाई ने बताया कि सभी 11 दोषियों ने रविवार देर रात जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा सजा में दी गई छूट को रद्द करते हुए आठ जनवरी को अहम फैसला सुनाया था। इसके साथ ही न्यायालय ने 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले रिहा किए गए दोषियों को दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले दोषियों को आत्मसमर्पण के लिए और समय देने संबंधित याचिका को खारिज कर दिया था और उन्हें रविवार तक आत्मसमर्पण करने को कहा था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment