बिटीओ के सैकड़ो सदस्य हुए लामबंद – चुनाव कराने की मांग का विधायक व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिटीओ के सैकड़ो सदस्य हुए लामबंद – चुनाव कराने की मांग का विधायक व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

( पूर्व कमेटी करवाएगी 17 जुलाई से पूर्व बिटीओ के चुनाव )

( 2022 में हुआ था बिटीओ का आखिरी चुनाव )

राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा -94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

 

दंतेवाड़ा — बैलाडीला स्थित एन एम् डी सी से लोह अयस्क के परिवहन हेतु संचालित बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ट्रक मालिकों की संस्था के सदस्य आज सैकड़ो की संख्या में विधायक निवास दंतेवाड़ा पहुंचे व विधायक चैतराम अटामी को ज्ञापन सौंपकर संस्था का चुनाव करवाने की मांग किये | विधायक चैतराम अटामी ने सदस्यों की बात सुनी और सारे सदस्यों के साथ कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात कर मामले की विस्तृत जानकारी दी,।बी टी ओ के सदस्यों ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा और चर्चा उपरांत बी टी ओ के बायलॉज अनुसार ये निर्णय लिया गया है की बी टी ओ का जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाता संचालन पूर्व निर्वाचित कमेटी ही करेगी क्योकि उसके बाद किसी भी तरह का चुनाव बी टी ओ में नहीं हुआ है,और 17 जुलाई से पहले बी टी ओ की पूर्व निर्वाचित कमिटी चुनाव संपन्न करवाएगी । जिसके पश्चात सैकड़ो की संख्या में मौजूद बी टी ओ के सदस्य किरंदुल संस्था कार्यालय पहुंचे और बैठक आयोजित की । जिसमे यह निर्णय लिया गया की 17 जुलाई से पूर्व चुनाव संपन्न कराया जायेगा और सचिव गौरांग साहा ने इसकी घोषणा की | लगातार बी टी ओ के सदस्यों द्वारा विधिवत चुनाव की मांग की जा रही थी । विधायक चैतराम अटामी ने कहा की बी टी ओ ए के सदस्यों से आग्रह है की शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाइये और जो निर्वाचित हो वही संचालन करे,। बी टी ओ ट्रक संस्था है जिसमे 800 से अधिक सदस्य है और 1494 से अधिक गाड़िया है,इस संस्था का अपना बायलॉज है जिसके नियमानुसार वार्षिक चुनाव होते है । बी टी ओ ए का आखरी चुनाव 2022 में विधिवत संपन्न हुआ था जिस चुनाव में ए अनिल को अध्यक्ष,गौरांग साहा को सचिव,आकाश गोयल व प्रकाश मंडल को उपाध्यक्ष,आशीष सिन्हा व लक्ष्मण को सह सचिव के पद पर जीत हासिल हई थी । जिनके कार्यकाल संपन्न होने के पश्चात बी टी ओ में आम चुनाव होने थे | संस्था में 2022 में 800 से 900 गाड़िया ही थी अब 1494 तक संख्या बढ़ गयी है जिससे लगातार ट्रक मालिकों के लिए चिंता बनी हुई है और वे विधिवत चुनाव की मांग कर रहे है |

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment