बिजली आपूर्ति व्यवस्थित करने तहसीलदार को ज्ञापन….
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In
मुंगेली- जिले के सरगांव पथरिया क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कम क्षमता के लगे ट्रांसफार्मरों को बदल कर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु तहसील सरगांव परिक्षेत्र के नागरिकों ने आज 4 जुलाई 2024 को कलेक्टर जिला मुंगेली,व मुख्य अभियंता cspdcl संभाग बिलासपुर के नाम ज्ञापन तहसीलदार सरगांव शशी नर्मदा नायक को अविलंब निराकरण कराने हेतु दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ज्ञापन में उल्लेख किया गया है की क्षेत्रवासी विगत 6 माह से घोर बिजली संकट से जूझ रहे है आये दिन अनिश्चिकालीन बिजली कटौती की जाती है और तो और कई जगह तो 2 से 4 दिन तक बिजली आती भी नही। आस पास ग्रामीणों क्षेत्रों में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने से ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने की भी काफी समस्या है। इस विषय को लेकर क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, छात्र-छात्राओं, और व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस समस्या की अविलंब निराकरण करने की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। परिक्षेत्र में 1 नगर पंचायत 55 गांव और 11 बड़े उद्योग स्थापित है जंहा फीडर में केवल 13 कर्मचारी ही कार्यरत है।
क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से 15 दिनों के भीतर समस्या के निराकरण न होने की स्थिति व विषय पर संज्ञान न लेने पर शासन प्रशासन को जवाबदेही देते हुए आंदोलन किये जाने की बात कही है। अब देखने वाली बात तो ये है कि आस पास क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक गाँवो के नागरिकों ने प्रतिहस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा है जिसपे शासन प्रशासन क्या अमल करता है। समस्या का होगा निराकरण या आंदोलन को बाध्य होंगे क्षेत्रवासी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
” बिजली आपूर्ति और कम लोड ट्रांसफार्मर के सम्बंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है। सम्बंधित विभाग को विषय प्रदत्त कर शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा”
शशी नर्मदा नायक
तहसीलदार सरगांव
” खराब मौसम के चलते बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही है। स्टॉफ की कमी के कारण व्यवस्था सुधारने में कुछ देरी होती है। ट्रांसफॉर्मर खराबी की सूचना पश्चात उच्च अधिकारियों को अवगत करा नए ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की जाती है “
रूपंग राणा
कनिष्ठ यंत्री सरगांव
ज्ञापन देने वाले नागरिकों में मुख्य रूप से दिलीप कौशिक अधिवक्ता, पुष्पा घृतलहरे सदस्य ज.प.पथरिया मदकू, आशुतोष पांडेय, मनीष यादव, दिनेश गोश्वामी, शेषनारायण वर्मा, संतोष साहू, रामप्रकाश यादव, कोमल घृतलहरे, हरि राजपूत, माधव यादव, महेंद्र पठारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168571
Total views : 8196273