सोहेल अकरम नवभारत टाइम्स 24×7in ब्यूरो प्रमुख महासमुंद.
बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के 4 तीरंदाज़ी खिलाड़ियों का साई रायपुर में चयन

साई सेंटर रायपुर के लिए बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के 4 तीरदांजी खिलाड़ियों का चयन

महासमुंद – तीरंदाजी खेल में जिले के बाल आश्रम बिहाझर में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। एक बार फिर महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 4 तीरदांजी खिलाड़ियों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर में साई की आवासीय योजना सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु किया गया है। जिसमें जिले के बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में अभ्यासरत खिलाड़ी तोरण यादव पिता श्री नेतराम यादव, सत्यम साहू पिता श्री राजेश साहू, राहुल यादव पिता श्री दीपक यादव और हेमंत निषाद पिता श्री जुगेश्वर निषाद का चयन हुआ हैं। विदित हो कि बाल आश्रम बिहाझर में कई वर्षों से तीरंदाज़ी खेल का निरंतर अभ्यास कराया जाता हैं। जहां पालक अपने बच्चों को सुबह शाम प्रेक्टिस के लिए बाल आश्रम में पहुंचते हैं। इससे पहले संजय सोनवानी का चयन साई सेंटर रायपुर में हो चुका हैं। जहां खेल कौशल, प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल हुआ हैं। पद्मा साहू 3 पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतने में सफल रही हैं। नवलीन कौर ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व किया है। खेल अधिकारी ने बताया कि इससे पहले जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन स्वर्गीय कोदू राम वर्मा तीरंदाजी अकादमी रायपुर, साई सेंटर रायपुर और खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में हुआ है। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आवश्यक जानकारी दी। खिलाड़ियों के मेडिकल प्रमाण पत्र जिला अस्पताल से बनवाने के बाद सभी खिलाड़ी साई सेंटर रायपुर में प्रवेश के लिए रवाना होंगे। जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 4 तीरंदाज़ी खिलाड़ियों के साई सेंटर रायपुर में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवम् युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, छात्रावास अधीक्षक पुनेंद्र चंद्राकर, ऋषि साहू, प्राचार्य एकलव्य स्कूल महेंद्र टंडन, हीरू साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, सोमनाथ साहू, रंजीत कौर, भोपाल सिंह, भोजराम साहू, पिरीत राम साहू संजय सोनवानी, रोहित श्रीवास, अंकित सिंहा, पूजा नेताम, निवेदिता वर्मा, सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, लोकेश साहू, भूषण साहू, बाल आश्रम बिहाझर के समस्त स्टॉफ, एकलव्य आवासीय विद्यालय के समस्त स्टॉफ, खेलों इंडिया सेंटर के तीरंदाजी खिलाड़ी व माता पिता ने बधाई दी।,0000






सोहेल अकरम नवभारत टाइम्स 24×7in ब्यूरो प्रमुख महासमुंद.
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162372
Total views : 8186674