बस स्टैंड में बने भवन को पीडब्ल्यूडी ने किया कंडम घोषित – ध्वस्त नहीं कर पालिका कर रही बड़ी दुर्घटना का इंतजार 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस स्टैंड में बने भवन को पीडब्ल्यूडी ने किया कंडम घोषित – ध्वस्त नहीं कर पालिका कर रही बड़ी दुर्घटना का इंतजार 

( 2021 में पीडब्ल्यूडी के जांच दल ने किया था कंडम घोषित )

( 35 वर्ष पूर्व साडा ने किया था भवन का निर्माण )

राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

दंतेवाड़ा — नगर पालिका किरंदुल के वार्ड नम्बर 10 में स्थित किरंदुल के मुख्य बसस्टैंड के अंदर लगभग 35 वर्ष पूर्व साडा के द्वारा दुकानों एवं लॉज के लिए भवन का निर्माण किया गया था ।आज लगभग 35 वर्षो के बाद उक्त भवन जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है ।जिसकी दीवार और छत वाले भाग अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं ।तथा ऊपर वाले भाग के कमरे मरम्मत करने योग्य भी नहीं है । उल्लेखनीय हैं कि नगर पालिका किरंदुल ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दंतेवाड़ा को 08 फरवरी 2021 को पत्र लिखकर बस स्टैंड के अंदर साडा द्वारा निर्मित भवन को कंडम घोषित करने की मांग की थी ।जिसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग के जांच दल के द्वारा 24 फरवरी 2021 को संयुक्त निरीक्षण करते हुए 26 फरवरी 2021 को पीडब्ल्यूडी के द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को 26 फरवरी को पत्र के माध्यम से भवन की सर्वे रिपोर्ट दी । पीडब्ल्यूडी द्वारा सीएमओ को जारी पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि पालिका के वार्ड नं 10 में स्थित बसस्टैंड भवन का संयुक्त दल द्वारा स्थल के निरीक्षण के दौरान पालिका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा सीएमओ की उपस्थिति में ज्ञात हुआ कि उक्त भवन का निर्माण लगभग 35 वर्ष पूर्व साडा के द्वारा किया गया था ।एवं जिसमें ओपन फाउंडेशन स्ट्रक्चर फार्मेशन है जिसकी दीवार और छत मरम्मत करने योग्य नहीं है ।प्रथम तल की छत का प्लास्टर गिर रहा है ।अतः उक्त भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उक्त भवन को अनुपयोगी घोषित कर ध्वस्त किया जाना उचित होगा ।परंतु पीडब्ल्यूडी द्वारा 2021 में भवन को कंडम घोषित कर दिये जाने के पश्चात भी आज लगभग 3 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी साडा के भवन को किरंदुल नगर पालिका द्वारा तोड़ा नहीं जा सका हैं ।विदित हो कि उक्त भवन में कई दुकानें संचालित है ।अगर भविष्य में उक्त भवन गिरता है तो भीषण जानमाल की हानि हो सकती हैं ।

 

विवेक चंद्रा — एसडीएम बड़े बचेली 

– मामला संज्ञान में आया है जानकारी ले लेता हूँ ।अगर साडा द्वारा निर्मित उक्त भवन की स्थिति जर्जर हैं तो कंडम घोषित करते हुए ध्वस्त करने की कार्यवाही की जावेगी ।

 

मृणाल राय -पालिकाध्यक्ष 

एसडीएम सर् से सलाह मशविरा पश्चात जल्द ही जर्जर भवन पर कार्यवाही की जावेगी ।पालिका जानमाल की हानि नहीं होने देगी ।

के साजी — सीपीआई नेता

35 वर्ष पूर्व बना भवन जर्जर स्थिति में है ।पालिका द्वारा उस भवन में रह रहे दुकानदारों से किराया लिया जाता है ।जानमाल की हानि के पूर्व पालिका उसको ध्वस्त करें ।

मनोज छलिवाल — पूर्व भाजपा पार्षद 

– 2021 में उस भवन को पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित किया है ।आज तक उक्त भवन को डिस्मेंटल नहीं करना पालिका की उदासीनता को बतलाता हैं ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment