बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा भाजपा पदाघिकारी और कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा भाजपा पदाघिकारी और कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू

धर्मपाल मिश्रा नवभारत टाइम्स 24X7.in संभाग ब्यूरो बस्तर 

दंतेवाड़ा – बस्तर सांसद महेश कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे,भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के साथ सर्वप्रथम बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी जी के दरबार पहुँच दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद माँगा | भाजपा कार्यकर्ताओ ने बस्तर सांसद महेश कश्यप का गर्मजोशी के साथ भाजपा कार्यालय चितालंका में स्वागत किया | भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी भी इस दौरान मौजूद रहे विधायक चैतराम अटामी ने पुष्पगुंछ भेंटकर उनका स्वागत किया | कार्यालय में बैठक की शुरुवात में पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं अटल जी के छायाचित्र पर दिप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया | सांसद महेश कश्यप ने भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा की दंतेवाड़ा जिले के देवतुल्य कार्यकर्ताओ को में प्रणाम करता हु आपका प्यार और मेहनत के कारण बस्तर लोकसभा से मुझे नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही में दंतेवाड़ा जिले के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हु हमेशा दंतेवाड़ा की जनता के सेवा हेतु उपस्थित होकर अपना कर्तव्य का निर्वाहन करने हेतु तत्पर प्रयासरत रहूँगा | श्री कश्यप ने कहा की कवासी लखमा बोलते थे महेश कश्यप कौन है कोई नहीं जनता परन्तु आप सभी कार्यकर्ताओ से मुकाबला करना था ये वो भूल रहे थे और कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा | छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में कांग्रेस से भाजपा ने पिछले बार जीती हुई सीट वापस ले ही ली 07 बार के विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी भाजपा ने महेश कश्यप के हाथो हार का स्वाद चखा दिया । सरपंच रहे भाजपा के लोकप्रिय बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप ने पूर्व मंत्री और कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा को 55245 मतों से पराजय किया था । महेश कश्यप को कुल 458398 वोट मिले जबकि कवासी लखमा को 403153 मतों के साथ संतुष्ट होना पड़ा और इसके साथ ही दंतेवाड़ा विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी समेत दंतेवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम से 12000 से अधिक वोटो के ऐतिहासिक बढ़त ने जश्न पर चार चाँद लगा दिए | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की बस्तर में कमल खिला है और हमारे प्रत्याशी महेश कश्यप विजयी हुए है,बस्तर की जनता ने फिर डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है,विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र सरकार बन गयी है,जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है उस हेतु समस्त मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओ का में आभार व्यक्त करता हु | भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी ने कहा की पहले विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम का परिणाम आज सामने है बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ दंतेवाड़ा से विधायक चैतराम अटामी हम सबके साथ है | आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है क्योकि भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं है हम एक चुनाव के ख़त्म होते ही समीक्षा कर दुसरे चुनाव के तैयारी में जुट जाते है बाकि राजनीतिक दलों की तरह सिर्फ चुनाव के दौरान ही नहीं दीखते, भाजपा जिला संगठन दंतेवाड़ा प्रभारी होने के नाते मेने यहाँ कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह देखा था इसलिए हम पहले से ही बोल रहे थे दंतेवाड़ा से भाजपा की जीत तय है | कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया एवं आभार सत्यजीत चौहान ने व्यक्त किया |

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment