छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के नगरनार इलाके में हुए चोरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इलाके में हुए 2 बड़ी चोरी को लेकर बस्तर पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनके कब्जे से 140 ग्राम सोना जिसकी कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है, उसे बरामद किया है।साथ ही चोरी के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई हैं।
घेराबंदी कर दबोचा :
Gold recovered: वही आज जिले के कप्तान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगरनार इलाके में 2 बड़ी चोरी की घटना हुई थी जिसमे सायबर पुलिस और नगरनार पुलिस जांच कर रही थी।और आज चोरी के मामले में 2 चोरो को घेराबंदी कर घर दबोचा है और पूछताछ में चोरी करना भी स्वीकार किया है। और चोरी की घटना में शामिल कुछ और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। चोरो के कब्जे से 10 लाख रुपये के सोने को भी बरामद कर लिया गया है और मामंले कि विवेचना भी की जा रही हैं।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170851
Total views : 8199298