फर्जी सप्लाई आर्डर के नाम पर की करोड़ों की ठगी, केस दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यमुनानगर। फर्जी सप्लाई आर्डर तैयार कर जगाधरी के सेक्टर 17 हुडा निवासी पंकज गोयल से चार आरोपियों ने 70 लाख 49 हजार रुपए की नगदी व करीब ढाई करोड़ रुपए का सामान हड़प लिया। आरोप गुरुग्राम निवासी अपर्णा बेरी, नरेंद्र कुमार, हितेंद्र झा व दीपू रंजन पर लगाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

पीड़ित पंकज गोयल ने बताया कि वह 2021 में अपने दोस्त भंवर सिंह के माध्यम से गुरुग्राम निवासी अपर्णा बेरी से मिला था। इसके बाद अपर्णा बेरी ने उसे असम भवन चाणक्यपुरी नई दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार से यह कहकर मिलवाया कि वह सोनोवाल कछारी ऑटोनॉमस काउंसिल डिब्रूगढ़ असम में वरिष्ठ अधिकारी है। वह नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करता है। आरोपियों ने उससे कहा कि वह उसे सोनोवाल कछारी ऑटोनॉमस काउंसिल डिब्रूगढ़ असम के सप्लाई आर्डर दिलवाएंग, जिसकी एवज में वह उससे कुल कीमत का 10 प्रतिशत कमीशन लेंगे तथा 5 प्रतिशत एडवांस सिक्योरिटी के रूप में लेंगे। जिसमें से 5 प्रतिशत सिक्योरिटी माल भुगतान करने के बाद वापस हो जाएगी। आरोपियों ने माल भुगतान की कीमत दिलवाने की भी जिम्मेदारी ली।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment