फरार आरोपी अमित जोश एवं साथी डॉगी, मुकुल सुना गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

फरार आरोपी अमित जोश एवं साथी डॉगी, मुकुल सुना गिरफ्तार

वीना दुबे नवभारत टाइम्स 24×7.in ब्यूरो प्रमुख दुर्ग 

बीते कुछ दिनों पहले ग्लोब चौंक के आगे सेक्टर 10 मे गोली चलाने वाले फरार आरोपी अमित जोश एवं ऊसके साथी सागर बाघ उर्फ डागी एवं मुकुल सुना की पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया गया है

आपको बता दे की एसीसीयु. एवं थाना भिलाई नगर की टीम फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थीमुखबिर के अनुसार

फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान आरोपी सागर बाघ उर्फ डागी के नागपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम को नागपुर रवाना कर आरोपी को नागपुर मे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल एवं एक धारदार चाकु बरामद किया गया है।इसी प्रकार घटना में संलिप्त फरार आरोपी मुकुल सुना के केलाबाड़ी दुर्ग मे होने की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।आरोपी की तलाशी लिये जाने पर इसके कब्जे से एक पिस्टल का मैग्जीन, दो जिंद कारतुस एवं एवं एक धारदार चाकु बरामद किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है 1 की तलाश जारी है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment