लोकेशन-लोरमी
जिला – मुंगेली ब्यूरो अश्वनी अग्रवाल 9893825161
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह संपन्न शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम गुनापुर में 10 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक आयोजित शिविर का आज समापन हुआ ।आज शिविर के समापन समारोह में मुख्य अभ्यागत महाविद्यालय के प्राचार्य एन.के. ध्रुवे ने सभी शिवरार्थियों को शिविर के सफल होने पर बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। प्रोफेसर एस.के. जांगड़े द्वारा सकारात्मक सोच पर पर व्याख्यान देते हुए सभी को बधाइयां दी। प्रोफेसर एच.एस.राज द्वारा बेटियों को जागरूक करने हेतु व्याख्यान दिए। अकत ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति संघ मुंगेली ने समाज सेवा एवं विकसित भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। गुनापुर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक रघुनाथ सिंह राठौर ने शिविर एवं छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि ग्राम वासियों को जागरूक करने के बाद विश्वास हो गए हैं कि गांव की जनता नशा मुक्त जरूर हो जाएंगे। समापन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरा गौरी, महाभारत नाटक का मंचन, राम दरबार नृत्य, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए एवं भारत की खेल से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ कहा । सभी शिवरार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किए गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गया।

इसके अलावा पी पी लाठिया, प्रोफेसर हेमा आर टंडन, प्रोफेसर अर्चना भास्कर, प्रोफेसर महेंद्र पात्रे,प्रोफेसर विवेक साहू , कार्यालय प्रमुख रविंद्र श्रीवास्तव,प्रोफेसर गंगा गुप्ता, प्रोफेसर नंदिनी प्रोफेसर गुरुदेव, प्रोफेसर पल्लवी नंदी, ने भी अपने अपने विचार रखें। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। नान्हूराम जायसवाल, गंगाराम, जायसवाल पूर्णेश जायसवाल,प्रोफेसर मनीष कश्यप प्रताप भानु शर्मा, भागबली जायसवाल,मुकेश, सुबुद्धि सहित चांदनी,दिव्या,सुनीता, सीमा राजपूत संतोषी मेघा पदमा संगीता सदना आकांक्षा,संगीता प्रियंका ,तुलेश्वरी,प्रिया, पायल,किरण,रानी सहित अनेक रासेयो स्वयंसेविकाएं उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170780
Total views : 8199188