नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923
बीजापुर 19 जनवरी 2024- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतिका श्रीमती कोन्दी कुड़ियम के निकटतम वारिस उनके पुत्र श्री रामसिंह कुड़ियम को 4 लाख रुपए एवं इसी तरह पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक श्री पारेट शिवराम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती सुभद्रा पारेट को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173482
Total views : 8202845