दीपक मित्तल
बालोद, 19 जनवरी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक ऑनलाईन छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 अंतर्गत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान करने हेतु बैंक खाता का आधार कार्ड से सीडिंग होना अनिवार्य है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद ने बताया कि जिले के शासकीय महाविद्यालय बालोद के 08, गुरूर के 04, बेलौदी के 03, कगलामांझी डौंडी के 06, शहीद कौशल यादव गुण्डरदेही के 01, अर्जुन्दा के 03, पॉलीटेक्निक कालेज बालोद के 01, नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद के 01, शास.आई.टी.आई. डौंडी के 01, आई.टी.आई. डौंडीलोहारा के 07, माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही के 02, महावीर आई.टी.आई. बालोद के 01, स्योर सक्सेश आई.टी.आई. बालोद के 01 तथा गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 01 विद्यार्थी सहित कुल 40 विद्यार्थियों का आधार सीडिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों को अपने बैंक शाखा से संपर्क करते हुए बैंक खाता को आधार कार्ड से 20 जनवरी तक अनिवार्य रूप से आधार सीडिंग कराते हुए अध्ययनरत संस्था में आधार सीडिंग की जानकारी देना सुनिश्चित करने को कहा है। समय-सीमा में संबंधित विद्यार्थियों द्वारा आधार सीडिंग नहीं कराया जाता तो उनका छात्रवृत्ति राशि निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित छात्र की होगी।
क्र
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173464
Total views : 8202821