पेयजल,मध्यान भोजन और अन्य कार्यों के लिए अब मिलेगा भरपूर पानी -शकुंतला देवांगन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पेयजल,मध्यान भोजन और अन्य कार्यों के लिए अब मिलेगा भरपूर पानी -शकुंतला देवांगन

 

जनता की सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,पहला लक्ष्य-शकुंतला देवांगन

 

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 

बालोद,, जब जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं और अपने कार्यों को ना कर दूसरे कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और पंचायत क्षेत्र का विकास ना कर स्वयं का विकास करने लगते हैं तो ऐसे समय में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बालोद जिला अध्यक्ष शकुंतला देवांगन सामने आ पहुंचती है और जनहित में कार्य करने का बीड़ा उठाती हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाती है पिछले दो दिनों पूर्व ग्राम जमरूवा में पानी की समस्या बनी थी, जैसे ही उनके संज्ञान में आया उन्होंने पानी की समस्या का समाधान चंद घंटों में कर दिया,,आश्चर्य जनक किंतु 100% सत्य ,बालोद जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम जमरूवा के शासकीय माध्यमिक और प्राथमिक शाला में पेयजल और मध्यान भोजन के लिए पानी की किल्लत बनी हुई है इस समस्या को दूर करने के लिए एक बार नहीं, दर्जनों बार नहीं ,सैकड़ो बार प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के शिक्षक, टीचर छात्र-छात्राएं एवं उनके पालकों ने ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया था ,परंतु समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था ,लगातार आक्रोश बढ़ रहा था और पानी की बड़ी किल्लत होने लगी थी ,छात्र-छात्राओं को झूठा पानी से हाथ धोना पड़ रहा था,यह जानकारी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला देवांगन को हुई वे तत्काल शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल पहुंची और संज्ञान में लेते हुए उन्होंने ग्राम जमरूवा के पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया ,,परंतु समस्या का निदान नहीं होने पर उन्होंने आनन फानन में गांव के मुखिया ,गांव के बुजुर्ग और जिम्मेदार लोगों के साथ सीधे बालोद जिला मुख्यालय कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के समक्ष जा पहुंची और उन्होंने सीधे ग्राम जमरूवा के प्राथमिक माध्यमिक शाला और मध्यान भोजन सहित क्षेत्र में पेयजल की समस्या को अवगत कराकर शिकायत पत्र दिया,, मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने तत्काल पीएचई विभाग को निर्देशित कर अति शीघ्र बोर उत्खनन करने का आदेश दिया इसके बाद शकुंतला देवांगन सहित उपस्थित जनों के बीच हर्ष व्याप्त हुआ और उन्होंने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित उपस्थित जनों का आभार माना,,, आपको बता दें कि ग्राम जमरूवा में मूलभूत समस्याओं की कमी बनी हुई है समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण लगातार आक्रोश बना रहा था,यह विषय शकुंतला देवांगन के संज्ञान में आने के बाद जन सेवक, जनता की हितैषी ,जनता के लिए कार्य करने वाली शकुंतला देवांगन सामने आई और जनता के हित में कार्य करने का फैसला लिया उनके फैसले का क्षेत्र वासियों ने सम्मान किया,,

क्या कहते हैं उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि,,

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कहते हैं कि ग्राम जमरूवा में पेयजल पानी की समस्या की शिकायत आई थी ,,जिसे पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया है कि पानी की समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाए,,,

एचपी विभाग के प्रमुख अधिकारी सुक्रांत साहू कहते हैं की ग्राम जमरूवा में पेयजल की समस्या का निदान शीघ्र ही किया जाएगा , पीएचई टीम ग्राम में पहुंचकर सर्वे कर रही है,,,000

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment