पेंशन नही मिलने को लेकर जनपद कार्यालय पहुचे ग्रामीण।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान  6263448923

 

पेंशन नही मिलने को लेकर जनपद कार्यालय पहुचे ग्रामीण।

कई महीनों से नहीं मिल रहा पेंशन परेशान ग्रामीण जनपद कार्यलय पहुचे।

सीईओ नें जारी किया नोटिस।

भोपालपटनम बारेगुडा व वाडला पंचायत मे कई सालो से पेंशन कि समस्या से परेशान बुजुर्ग अपनी कठिन फरियाद लेकर जनपद कार्यलय पहुचे खाली हाथ लौटे है।

बारेगुडा के गुरला लक्ष्मी,गुरला कृष्णावेणी,नेगुड़ा लक्ष्मी, मोरला लक्ष्मैया, चेन्डे लक्ष्मी,और वडाला पंचायत के  चिड़ेम बन्डेबाई,मल्लूबाई मड़े, शांताबाई चिड़ेम,बन्डेबाई चिड़ेम, दूबा चिन्नूबाई, चिड़ेम लक्ष्मी, चिड़ेम चिन्नाका, चिड़ेम सम्माका, मड़े बीरे, मड़े मुत्ति, मड़े वंगा, मड़े जोगा, मड़े नागुबाई, मड़े जोगाबाई, यालदी अम्माका को कई महीनों से पेंशन नही मिल रहा है इन्होने कई बार सचिव सरपंच से पेंशन के बारे मे बताया लेकिन वो कुछ न कुछ बोलकर टाल देते थे सोमवार को सब इकठ्ठा होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुचे भोपालपटनम ब्लाक मे कई वर्षो से पेंशन कि समस्या ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है आए दिन दूर दराज के ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय आकर भटकते रहते है सोमवार को देखने को मिला है कि पंचायत के पीड़ित ग्रामीण उठकर सीधे जनपद सीईओ  से मिलकर अपनी समस्या सुनाने आये ग्रामीणों लेकिन सीईओ जिला मुख्यालय मीटिंग में थे। इस वजह से उनकी मुलाकात नही हुई। नवभारत टाइम्स ने जब जनपद सीईओ से इस विषय मे बात की तो तत्काल उन्हें कार्यरोपन अधिकारी एस एक्का को उनकी समस्या सुनने कहा,कई घंटो तक ग्रामीण आफिस कि चौखट पड़ बैठे रहे उसके बाद मायूस अपने घर लौट आए है। मितानिन कार्यक्रम के स्वास्थ्य पंचायत विकासखंड समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षक के द्वारा जनपद संपर्क के दौरान 20 हितग्राही उन्हें ऐसे मिले जिनको कई साल से पेंशन नहीं मिल रहा था उनकी मदद से वे जनपद पंचायत पहुंचे है।

 

सीईओ नें जारी किया नोटिस।

 

मामला सज्ञान मे आने मे बाद जनपद पंचायत सीईओ ने  बारेगुड़ा और वडाला पंचायत को नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर हितग्राहियों का पेंशन आवेदन पूर्ण कर संबंधित शाखों में जमा करने कहा गया है अगर लापरवाही बरती गई तो उचित कार्यवाही करेंगे।

 

वर्जन-: एस एक्का कार्यरोपन अधिकारी

नोडल अधिकारी पेंशनर्स

ने कहा कि पंचायत सचिवों को इसकी जनाकारी देनी होती है लेकिन उन लोगो की लापरवाही की वजह से इन लोगों को पेंशन नही मिल रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment