पूर्व सांसद छाया वर्मा और पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया को मिली अहम जिम्मेदारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश में इस वक्त चुनाव की सरगर्मी है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है पांचवें चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार कांग्रेस ने पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया को अहम जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में अलग अलग विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया  है। जिसके अनुसार छाया वर्मा को शिमला के चौपाल विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं अनिला भेड़िया को थियोग विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

49 लोकसभा सीटों पर मतदान:

देश अब आम चुनाव के पांचवें चरण की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा संसदीय चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर होगा। इस चरण में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment