स्थान – अंतागढ़
रिपोर्टर – भुपेश ठाकुर
अंतागढ़ ।।। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों को निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है वहीं अंतागढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक और भोजराज नाग को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने के लिए निमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर नगर में खुशी की लहर है आज अंतागढ़ आगमन के बाद फूल माला पहना कर भाजपायों ने सम्मान किया साथ ही साथ सभी भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी, जिले के अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक भोजराज अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिलने से भोजराज नाग भाउक हो गए, उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा केवल और केवल जनता का सेवक हूं और हमेशा जनता के लिए काम करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को कितना बड़ा सम्मान मिला मैं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण मिलने पर काफी खुश हूं उन्होंने कहा भगवान श्री राम ने उंगली पड़कर मुझे अयोध्या बुलाया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170807
Total views : 8199232