ताजा खबर

पूर्व मंत्री रुद्र गुरु पहुंचे गिरफ्तारी देने मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस में बलौदाबाजार कांड को साजिश व भीड़ को भड़काने का लगा था आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पूर्व मंत्री रुद्र गुरु पहुंचे गिरफ्तारी देने मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस में बलौदाबाजार कांड को साजिश व भीड़ को भड़काने का लगा था आरोप

बलौदाबाजार का घटना भले ही पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद शांत होता दिख रहा हो, लेकिन इस मामले में अब राजनीतिक अखाड़ेबाजी शुरू हो गयी है। पूर्व मंत्री व सतनामी समाज के गुरु रुद्र कुमार अब अपनी गिरफ्तारी देने के लिए SSP कार्यालय पहुंच गये हैं। दरअसल मंगलवार की शाम भाजपा सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर हिंसा को साजिश का हिस्सा बताया था। बलौदाबाजार में हुई घटना के बाद प्रदेश के 3 मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सतनामी समाज के धर्म गुरु और पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार पर भीड़ को भड़काया था। जिसकी वजह से ही भीड़ आक्रोशित हो गयी और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। मंत्रियों के आरोप के बाद धर्म गुरु रुद्र कुमार रायपुर एसपी दफ्तर अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की जांच होना चाहिए, जो भी घटना हुई है वह ठीक नहीं है। इस मामले की जांच होना चाहिये। उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है, इसलिए वो अपनी गिरफ्तारी के लिए आये हुए हैं।

मंगलवार की शाम हुई प्रेस कांफ्रेंस में सरकार ने कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया और आरोप लगाया था कि कांग्रेस के विधायकों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया। साथ ही हिंसा करने वालों से नुकसान की वसूली की बात कही थी।मामले में एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टर और SP को हटा दिया गया है।मंगलवार देर रात आदेश जारी किया गया। आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे। हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है। वहीं कई उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment