नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923
बीजापुर।

बीजापुर जिले से एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी हैं.जिले के बसागुडा थाना ईलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं जिसमे दो महिला एवं 4 पुरुष नक्सलीयों को मारनें में पुलिस को सफलता मिली हैं. मुठभेड़ करीब सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी और एक घंटे मुठभेड़ चली.आप को बता दे की डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.पुसबाका और चीकूडभट्टी के जंगलो में 15 से बीस नक्सली होने की सुचना पर पुलिस बल रवाना हुआ और मोके पर नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई थी. सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं.मारे गए नक्सलियों में दो महिला नक्सली का शव भी शामिल है.
मुठभेड़ वाले मामले में बस्तर आई जी सुंदरराज पी ने कहा है कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरू नदी के किनारे यह मुठभेड़ हुई है.सभी जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं. मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, ऑपरेशन जारी है.आपको बता दें कि होली के दिन इसी इलाक़े में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी. उसका पलटवार में आज पुलिस बल नें 6 माओवादियों को मार गिराया. मारे गये 6 नक्सलीयों में से चार नक्सलीयों की 
नागेश,डिप्टी कमांडर प्लाटून नम्बर 10,,सोनी – नागेश की पत्नी और गंगी – असम एवं आयतु – सदस्य प्लाटून नम्बर 10 के रूप में शिनाक्त भी हुई हैं.
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8171488
Total views : 8200124