दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,, पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में वार्षिक निरीक्षण के दौरान जनरल परेड लिया गया, परेड में उपस्थित समस्त टोलियों का ड्रेसिंग टर्न आउट, स्क्वॉड ड्रिल का निरीक्षण किया गया एवं एमटी शाखा के वाहनों का अवलोकन कर कमियों को पूरा करने निर्देशित किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आर भगत द्वारा दरबार भी लगाया गया गुजारिश हेतु उपस्थित हुए अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक श्री भगत द्वारा उनके समस्या का निराकरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए।

रक्षित केंद्र बालोद निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का दरबार लेकर जवानों की समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पुलिस विभाग को आदर्श पुलिस के रूप में स्थापित करने पर जोर देते हुए अनुशासन को सर्वोच्च आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्मिकों को खुशहाल परिवार एवं खुशहाल भविष्य के लिए बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाकर उचित पहल करने के लिए समझाया।

पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। शाखा प्रभारियों को कार्यक्षमता में वृद्धि तथा गुणात्मक सुधार के लिए दिशा निर्देश भी दिया।

साप्ताहिक जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ,एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी राजेश बागड़े, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, व जिला बल बालोद के समस्त थानों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।







Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170948
Total views : 8199423