वीना दुबे


,, दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया,, पुरानी रंजिश के चलते चार नाबालिक समेत एक युवक ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वही घायल को अस्पताल ले जाने में देरी कर दी गई जिस कारण उसे जान से हाथ धोना पढ़ा,,,,
मामले में दुर्ग सी एसपी ने बताया की, मोहलई गांव के रहने वाले ओम प्रकाश की गांव के ही पांच लोगों ने हत्या कर दी. मृतक सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था। मोहलई में ओमप्रकाश के दोस्त की शादी थी। इसी दौरान पंचशील नगर में 4 नाबालिक समेत 5 लोग आ गए। बताया जा रहा है कि पांचों की ओमप्रकाश से पुरानी दुश्मनी थी. शादी में जाने के बाद नाबालिगों ने पुरानी दुश्मनी मिटाने के लिए ओम प्रकाश को अकेले में बुलाया. रात करीब 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचों आरोपी विवाह स्थल से कुछ दूरी पर मिले. इसी बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ गया और एक नाबालिग ने चाकू निकालकर ओमप्रकाश के गले में भोंक दिया। इससे ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद पांचों नाबालिग वहां से भाग गये. चाकू लगने के बाद भी ओम प्रकाश गर्दन पर हाथ रखकर विवाह स्थल पर पहुंचा और वहीं गिर पड़ा। यह देख शादी समारोह में सनसनी मच गई। इसके बाद वहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.,,000


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168938
Total views : 8196781