पीडिया इलाके में मुठभेड़ जारी: अब तक 8 नक्सलियों को मार गिराया, संख्या में हो सकता है इजाफा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है। जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कई बड़े नक्सली वहां मौजूद हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनो ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है।

दरसअल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जहां पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ के बीच अब तक 6 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी है।

DRG, कोबरा,CRPF और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ सुबह से जारी है ,DIG कमलोचन कश्यप,बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव,समेत दंतेवाड़ा और सुकमा एसपी नजर बनाये हुए है. उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है ,मुठभेड़ अब भी जारी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment