नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
पीएससी घोटाले की जांच: सीबीआई ने शुरू की कार्रवाई, फॉरेंसिक लैब में होंगे दस्तावेजों की जांच

छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीएससी परीक्षा में हुए घोटाले की जांच अब सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई है। सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और कई दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस जांच के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
घोटाले की पृष्ठभूमि
विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान, छत्तीसगढ़ में मौजूदा कांग्रेस सरकार पर पीएससी (CGPSC) परीक्षा में नेताओं और मंत्रियों के रिश्तेदारों को भर्ती करने और नियुक्ति देने का आरोप लगा था। उस समय विपक्ष में रही बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर जमकर घेरा था और सत्ता में आने पर घोटाले की जांच का वादा किया था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद, विष्णुदेव साय सरकार ने इस पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी है और सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
2020-21 भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच
2020-21 पीएससी भर्ती परीक्षा में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे। कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों को इसमें नियुक्ति देने के गंभीर आरोप थे। इस मामले की जांच पहले एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) कर रही थी और एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
ईओडब्ल्यू से सीबीआई को सौंपा केस
छत्तीसगढ़ पीएससी 2020-21 भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच पहले एसीबी-ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही थी। सरकार के निर्देश पर अब इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। ईओडब्ल्यू ने सीबीआई को केस की डायरी सौंप दी है और अब सीबीआई अपने स्तर से जांच करेगी।
फॉरेंसिक लैब में होगी जांच
सीबीआई इस केस की तह तक पहुंचने के लिए कई दस्तावेजों की जांच करेगी और कई संदिग्ध लोगों से पूछ
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155965
Total views : 8176602