नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
मो 6263448923
बीजापुर 19 जनवरी 2024- भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, रायपुर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 18 जनवरी 2024 को बीजापुर स्थित ऑडिटोरियम में पीएम विश्वकर्मा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयेाजन कलेक्टर अनुराग पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिले के लगभग 250 पारम्पारिक कारिगारों एवं शिल्पकारों को संबोधित करते हुए योजना के प्रारंभिक 18 प्रकार के व्यवसाय जैसे- बढ़ई, नाव बनाने वाला, अस्रकार, लोहार, लौहे के औज़ार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मर्तिकार, चर्मकार, जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, झाड़ू एवं पैरदान बनाने वाले, गुड़िया एवं खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने का जाल निर्माता आदि के संबंध में योजनांतर्गत लाभ लिए जाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएसएमई निदेशक उमेश प्रसाद, नोडल अधिकारी, पीएम विश्वकर्मा (छ.ग.) राज्य दामोदर बेहरा, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर गीत कुमार सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अजित सुन्दर बिलुंग, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर गौरव पाण्डेय, श्रम अधिकारी ओम व्यास नेताम, आरसेटटी बीजापुर राव, बैंक प्रतिनिधि सकेत साहने एवं सीएससी प्रबंधक सुमित पाण्डेय द्वारा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस दौरान सीएससी ऑपरेटरों द्वारा हितग्राहियों का पंजीयन भी किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173482
Total views : 8202845