पांडातराई थाने की नाकामी देखिए एफआईआर होने व सीसी टीवी फुटेज मिलने के बाद भी चोर की गिरफ्तार नहीं 
जे के मिश्र ब्यूरो चीफ बिलासपुर
थाना पांडातराई की सबसे बड़ी नाकामी एफआईआर करने व सीसी टीवी फुटेज मिलने के बाद भी चोर को अब नहीं पकड़ पाई है बता दें कि घटना 01/07/2024 की है जिसे थाना में 05/07/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई सीसी टीवी की फुटेज भी मिल गई है पर पुलिस ने अब तक चोर को पकड़ने में मामला को गंभीरता से नहीं ले रही है मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमुडा के निवासी टुकराम साहू से हुए सप्ताह भर से ज्यादा हो गई है
पुलिस इस घटना को गंभीरता से नही ले रही है
उक्त घटना दिनांक 01/07/2024 की जिसमे प्रार्थी टुकराम साहू की बैग चोरी हुई बैग में 20,000 रुपए नगद और विभिन्न दस्तावेज होने का रिपोर्ट दर्ज किया गया है प्रार्थी ने थाने में उपस्थित होकर 05/07/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई है पर मामला को अब तक पांडातराई थाना ने अब तक घटना को गंभीरता से नहीं ले रही है जिसके कारण चोर अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है जबकि घटना में चोर ने बैग को चोरी करते सीसी टीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखी जा रही है l
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169568
Total views : 8197565