पहली ही बारिश में गिरी विवादित एवं भष्ट्राचारो से घिरी किरंदुल के ऑक्सीजोन पार्क की रिटर्निंग वॉल
( घोटाले के बीच हुआ था किरंदुल नगर पालिका सीएमओ का स्थानांतरण )
( जिला खनिज न्यास की निधि से हो रहा निर्माण कार्य )
राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख दंतेवाड़ा – नवभारत टाइम्स 24X7.in
दंतेवाड़ा — किरंदुल नगर पालिका के वार्ड नम्बर 02 में जिला खनिज न्यास निधि की राशि से ऑक्सीजोन पार्क का निर्माण प्रशासकीय स्वीकृति आदेश क्रमांक 220112807520 / 18 अप्रैल 2022 द्वारा 48.99 लाख एवं 210172450242 29 सिप्टबर 2023 के द्वारा 100.00 लाख रुपये मुख्य नगरपालिका अधिकारी किरंदुल को पार्क निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया था ।किंतु नगरीय निकाय के लिए स्वीकृत उक्त कार्यों के निरीक्षण एवं मूल्यांकन हेतु गठित समिति के द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन अनुसार उक्त कार्यों में विभिन्न कमियाँ तथा वितीय अनिमितताओं का किया जाना पाया गया था। जांच समिति के द्वारा सौपीं गई रिपोर्ट के आधार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार जैन एवं उप अभियंता तीरथ राम सिन्हा ने ऑक्सीजोन पार्क में रिटर्निंग वॉल एवं नाली
निर्माण कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण उपाय के तहत् सघन वृक्षारोपण एवं ऑक्सीजोन
स्थापना कार्य फेस-1 हेतु निर्माण कार्यों का निरीक्षण
एवं पर्यवेक्षण नहीं किया था। तथा संबंधित ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अतिरिक्त राशि का भुगतान
किया था। इस ही मामले को पिछले वर्ष भारतीय जनता पार्टी एवं सीपीआई के तत्वावधान में किरंदुल नगर पालिका का घेराव करते हुए ज़िलाधीश के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया था ।छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ 4-1/2023/18 दिनांक 31 जुलाई 2023 के अनुसार किरंदुल नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ सुनील कुमार जैन का स्थानांतरण किरंदुल पालिका से नगर पंचायत पखांजूर कर दिया गया था । उल्लेखनीय बात यह हैं कि अपने निर्माण के समय से ही विवादों एवं भष्ट्राचार से घिरी ऑक्सीजोन पार्क की रिटर्निंग वाल किरंदुल में हुई पहली हल्की बारिश में ही गिर गई जो कि नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
विवेक चंद्रा – एसडीएम बड़े बचेली
ऑक्सीजोन पार्क की रिटर्निंग वाल के गिरने का मामला गंभीर है जल्द ही पूरे मामले की जांच करवाई जावेगी ।
मृणाल राय अध्यक्ष – नगरपालिका किरंदुल
– उक्त निर्माण कार्य पूर्व में पालिका प्रशासन के अधीन किया गया था परंतु वर्तमान में पार्क का निर्माण कार्य जिला प्रशासन के अधीनस्थ किया जा रहा है ।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168893
Total views : 8196706