दल्लीराजहरा ग्राम चिखलाकसा में देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी एवं उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ,साथ ही दल्लीराजहरा में तहसील स्तरीय मां शाकंभरी जयंती को मनाए जाने के संबंध में एवं तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। जयंती के दिन प्रतिभा सम्मान युवक युवती परिचय एवं बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संयोजक कोमल पटेल अध्यक्ष ईश्वर पटेल सचिव प्रीतम पटेल ने सभा को संबोधित किया । संचालन कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यंत पटेल ने किया। इस कार्यक्रम मे संरक्षक गंगा राम पटेल कोषाध्यक्ष चैतराम सार्वा गुलाल पटेल लखन पटेल राजेश दुरेन्द्र हेमन्त गिरीश अनिता राधिका एवं माता बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।कार्यक्रम के लिए स्वेच्छा दान की घोषणा भी किए। प्रकोष्ठों के गठन के लिए युवा महिला एवं कर्मचारियों का नाम मांगा गया,0000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156095
Total views : 8176815