पत्नी और बच्चे की लाश मिली फंदे पर, पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यूपी। फर्रुखाबाद में मां ने आठ माह के पुत्र के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक साथ लटकते मिले। पुलिस ने पति को निगरानी में लिया है। मायके वालों को जानकारी दी गई है। कादरीगेट थाने के श्यामनगर निवासी अखिलेश राजपूत बेवर रोड पर समोसे की दुकान चलाता है। सुबह वह कहीं चला गया। दोपहर बाद मां माया देवी बड़े पुत्र के घर से लौटीं तो आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। पास में रहने वाले दूसरे पुत्र पंकज को आवाज लगाई तो वह पत्नी सुनीता के साथ पहुंचा।

 

पंकज ने अंदर झांककर देखा तो अखिलेश की पत्नी आकांक्षा और उसका आठ महीने के पुत्र दिव्यांश के साथ एक ही साड़ी से पंखे से शव लटकता देखा। किसी तरह अंदर जाकर दोनों को उतारा और ठंडी सड़क स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना पर कादरीगेट पुलिस पहुंची जांच की। पुलिस को बताया गया कि दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा गया। आकांक्षा के मायका कानपुर देहात के शिवली में खबर दे दी गई है। पति अखिलेश के लौटने पर पुलिस ने उसे निगरानी में लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment