पठान ढ़ोडगी में हुआ विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

मुज़्ज़म्मिल खान, ब्यूरो राजनांदगाव

राजनांदगाव ।संचालनालय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं ज़िला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगाँव के कुशल मार्गदर्शन में एकदिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन, जिसमें निःशुल्क आयुर्वेद एवम् होम्योपैथी शिविर का आयोजन व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष काढ़ा का वितरण पढ़ान ढ़ोडगी, विकासखंड छुरिया, ज़िला राजनांदगाँव में किया गया शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या महेश चंद्रवंशी( जनपद सदस्य छुरिया),  मनोज कुमार निषाद( सरपंच) ,  केशव राम निषाद,  गोविंद यादव,  महादेव चंद्रवंशी ग्राम पटेल, प्रेमलाल पटेल ग्राम प्रमुख ,  लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव ,  उदय राम चंद्रवंशी, एवं ग्राम के समस्त पंचगण व ग्राम के गणमान्य नागरिकों, एवं शिविर प्रभारी डॉ अनिरुद्ध पटेल, डॉ योगेश्वरी ठाकुर, डॉ हर्षा चौरसिया, के द्वारा भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना कर किया गया।

जनप्रतिनिधियो ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर शासन के योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने के प्रयासों को खूब सराहना किया ।
इस शिविर में कुल 427 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें लोगों को नि:शुल्क आयुर्वेद / होम्योपैथी औषध एवं आयुष काढ़ा प्रदान किया गया ।
निःशुल्क औषधि वितरण के साथ ही शिविर में निःशुल्क बी पी की भी जाँच किया गया । इस शिविर में शिविर प्रभारी डॉ अनिरुद्ध पटेल, डॉ योगेश्वरी ठाकुर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ हर्षा चौरसिया,होमियोपैथी चिकित्सा अधिकारी, देवदास साहू, , छगन लाल मालेकर, धिराजी सिन्हा,श बिसाहु सिंह ठाकुर आदि आयुर्वेद फ़ार्मासिस्ट, भोगराम चंद्रवंशी, गजेन्द्र ठाकुर,दुजलाल कुंजाम,औषधालय सेवक, छगन राम वर्मा योग प्रशिक्षक इत्यादि ने अपनी सेवायें दी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment