नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी अनुभाग के एसडीएम रहे बैठक में उपस्थित
बीजापुर 27 मार्च 2024- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने जिले में व्यापक रूप से लॉजिस्टीक, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ली।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी मतदान दलों को सकुशल मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने, उनकी वापसी, ईव्हीएम मशीनों की सुरक्षा, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सुरक्षा सहित सम्पूर्ण निर्वाचन के दौरान व्यापक रूप से सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
बैठक में विक्रम सिंह कमाण्डेंट 108 बटालियन, किशोर कुमार कमाण्डेंट 170 बटालियन, श्री विनोद कुमार मोहिरिल कमाण्डेंट 122 बटालियन, राजीव कुमार कमाण्डेंट 153 बटालियन, हरिओम सागर द्वितीय कमान अधिकारी, कुलदीप सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, मनोज कुमार त्रिपाठी द्वितीय कमान अधिकारी, संजय कुमार सिंह उप सेनानी, संयुक्त कलेक्टर श्री कैलाश वर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी सहित सभी अनुभाग के एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल थे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में
अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170672
Total views : 8199036