नारायणपुर में मुठभेड़: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

नारायणपुर में मुठभेड़: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

नारायणपुर। 15 जून को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। वर्तमान में पूरे इलाके में जवान सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे हैं। बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

 

मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगलों में हुई थी, जिसमें आठ नक्सली मारे गए थे। एसटीएफ के घायल जवानों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। सुरक्षाबलों की इस बड़ी सफलता से नक्सलियों के हौसले पस्त हुए हैं और सुरक्षा बलों की तत्परता की सराहना हो रही है।

 

आईजी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और कर्तव्यपरायणता का प्रमाण है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment