नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ 5 माओवादी मारे जाने की हुई पुष्टि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़

डी पी मिश्रा नवभारत टाईम्स 24X7.in ब्यूरो प्रमुख बस्तर संभाग 

 

नारायणपुर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, इस मुठभेड़ में 5 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने कर दी है 30 जून को 3 जिलों की डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ एवं आईटीबीपी के जवानों ने यह ऑपरेशन लांच किया था, माड़ इलाके के घमंडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच 2 जुलाई को मुठभेड़ हुई, आईजी सुंदर राज पी ने पीएलजीए की कंपनी नंबर वन के कैडर के साथ मुठभेड़ की संभावना जताई है उन्होंने कहा है कि जिन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं उनका संबंध बटालियन नंबर एक से है फिलहाल इलाके में अभी सर्चिंग जारी है माओवादियो के डेरे से बड़ी मात्रा में आर्म्स-एम्युनेशन भी बरामद की किया गया है ।

 

बाइट,, सुंदर राज पी आईजी बस्तर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment