नप के अधिकारीयो पर कार्यवाही होना मतलब बीजेपी कार्यकाल के कार्यों का पर्दाफ़ास होना – सुरेद्र चौधरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नप के अधिकारीयो पर कार्यवाही होना बीजेपी कार्यकाल के कार्यों का पर्दाफ़ास होना – सुरेद्र चौधरी

(शैलेश शर्मा 9406308437 रायगढ़ )

घरघोड़ा – घरघोडा नगर पंचायत में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई होना यह पूर्व भाजपा अध्यक्ष के कार्यकाल का रहा है, आम जन में भ्रम था कि वर्तमान में कार्रवाई हुई है जिसे लेकर वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जितने भी कार्यों की जांच हुई है उसमें मात्र एक इंजीनियर प्रदीप पटेल के कार्यकाल को छोड़कर बाकी सभी पूर्व के कार्यकाल का है जिसमें से एक घर घोड़ा की बहुत चर्चित सड़क मुख्य मार्ग से विकास शर्मा घर तक सीसी सड़क वार्ड क्रमांक 10 के नागरिकों की माग पर मेरे द्वारा भी उक्त सड़क की जांच कर कार्यवाही करने की मांग उच्च अधिकारियों से की गई थी नगर का यह सड़क आज फिर चर्चा का विषय बना हुआ है जो बनते ही पूरी सड़क एक हफ़्ता के अंदर उखड़ गई चुकी यह मुख्य सड़क है जहां सैकड़ो लोग प्रतिदिन आना जाना करते हैं आज की स्थिति में यह सडक की गिट्टी पत्थर उखड़ उखड़ कर आम जनता को चोट पहुंचा रही है

ज्ञातव्य हो की पूर्व के भाजपा अध्यक्ष के भ्रष्टाचार एवं नाकामियों को लेकर 11पार्षदो ने मिलकर उनके प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाया और उनसे पद से हटाया गया था इस दुर्भावना से ग्रसित होकर नगर का विकास कार्य को रोकना चाहते हैं यहां तक की पूर्व अध्यक्ष द्वारा नगर के उन सभी 11 पार्षदों के वार्डों के जितने भी कार्य प्रस्तावित हैं सभी को रोकने हेतु लिखित रूप से लगातार शिकायत किया जा रहा है सारे शिकायत की प्रति हमारे पास मौजूद है जिसे नगर के पूरी आम जनता को फोटोकॉपी के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के घर-घर पहुंचाया जाएगा

इस कार्यवाही व इनके क्रियाकलाप से इनके मंसूबे साफ़ है कि नगर में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करके, उसके पश्चात मेरे नेतृत्व में साफ़ स्वच्छ सरकार पर दाग लगाने के लिए इन्होंने कोई कसर नहीं छोडा है । 

जनता समझदार है वह सब समझ रही है, आने वाले दिनों में इनके व इनके लोगो के ख़िलाफ़ अपना वोट देकर इन्हें नगर पंचायत के बाहर का रास्ता दिखाएगी ।।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment