नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान
नक्सली के नाम से निहत्थे आदिवासी ग्रामीणों को मरना बंद करें भाजपा की सरकार_ सीपीआई

हाल ही में हुए पीडिया (घटना )एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही करे सरकार _मनीष कुंजाम
नक्सलियों के नाम से पीडिया में हुए नरसंहार की भाकपा कड़ी निंदा करती हैं _ कमलेश झाड़ी
बिजापुर_आज सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस बयान जारी कर हाल ही में हुए पीडिया एनकाउंटर पर सवाल खड़ी कर दिया है। उनका कहना है की जिस तरीक़े से पुलिस प्रशासन और मौजूदा भाजपा सरकार 12 माओवादियों को मार गिराने और बारह बोर की 12बंदूके पाए जाने की बात कह रहे हैं वहीं ग्रामीणों और प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो सारे मृतक आदिवासी ग्रामीण हैं जो तेंदू पत्ता तोड़ रहे थे उन्हे मारा गया जिसमें नाबालिग भी शामिल है वहीं जिस तरीक़े से सोशल मीडिया में you tub चैनलों में खबरे प्रकशित हो रहि है वह भी अपने आप में एक सवाल है।
ऐसे फर्जी घटनाओं की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी बीजापुर कड़ी निन्दा करती है और सरकार से जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है।।
_वहीं सीपीआई के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने चर्चा उपरांत अपने बयान में कहा है, की भाजपा की सरकार आदिवासी विरोधी है वर्षो से यहां के मूलवासियों को खत्म करने में लगी है जिससे की यहां की जमीन और संसाधनों को बड़े पूंजीपति कार्पोरेट के हवाले कर सके पर यहां के आदिवासी इनके मंसूबे पर कामयाब होने नही देंगे और जो घटना पीडिया में घटी है वह बहुत ही दर्दनाक और निंदनीय दिल दहलाने वाली घटना है। वहीं जिस तरीक़े से पुलिस प्रशासन और सरकार दावे कर रही है को हमने 12 माओवादियों को मार गिराया और सोशल मीडिया में खबरें आ रहे हैं की वह नक्सली नही थे सभी ग्रामीण है जो तेंदू पत्ता तोड़ रहे थे। उन्हे दौड़ा कर मारा गया है जिसमे नाबालिग भी शामिल है। यह भी एक सवाल। और संदेह अस्पद है,इसी की हकीकत जानने हम कल 15 ता. को एक जांच टीम बनाकर पीडिया गांव पहुंचेंगे और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे,,,000

नक्सली के नाम से निहत्थे आदिवासी ग्रामीणों को मरना बंद करें भाजपा की सरकार_ सीपीआई
जरखान नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बीजापुर
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168938
Total views : 8196781