धार्मिक सेवाओं में अग्रणी रहने वाले अजय पप्पू मोटवानी सम्मान 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धार्मिक सेवाओं में अग्रणी रहने वाले अजय पप्पू मोटवानी सम्मान 

मां सिंहवाहिनी मंदिर ट्रस्ट किया गया

प्रमिला नेताम , नवभारत टाइम्स 24 x7 सिटी रिपोर्टर कांकेर

प्रमिला नेताम , नवभारत टाइम्स 24 x7 सिटी रिपोर्टर कांकेर

      कांकेर, ,,धार्मिक सेवाओं में अग्रणी रहने वाले अजय पप्पू मोटवानी का सम्मान गत दिनों किया गया, कांकेर कांकेर जिला क्षेत्र के प्रख्यात विख्यात प्राचीन ऐतिहासिक मां सिंहवाहिनी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधकीय मंडल द्वारा संध्याकाल की पुनीत बेला में सुप्रसिद्ध समाजसेवी (अध्यक्ष जन सहयोग ) अजय पप्पू मोटवानी का उनकी लंबे समय से चली आ रही सामाजिक, धार्मिक सेवाओं के चलते सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजापारा स्थित इस प्राचीन मंदिर के ट्रस्टी मंडल में भी अजय पप्पू मोटवानी काफी समय से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तथा राजापारा के पार्षद भी रह चुके हैं। माँ सिंह वाहिनी मंदिर बहुत पुराने समय से राजा पारा में स्थित है, जिसका निर्माण लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व तत्कालीन काँकेर नरेश पद्म सिंहदेव (पदुम देव ) द्वारा करवाया गया था, जिसके लिए उन्होंने कोलकाता पश्चिम बंगाल से ऐसी दुर्लभ मूर्ति मंगवाई , जिसमें दुर्गा देवीतथा काली माई ,दोनों के रूप दिखाई देते हैं। इस मंदिर में 1968 तक निरंतर विधि विधान से पूजा अर्चना चलती रही। इसके बाद 14 अगस्त 1969 को तत्कालीन महाराजा भानुप्रताप देव का असामयिक निधन हो जाने के कारण मंदिर में पूजा पाठ बंद हो गया और लगभग 20 वर्षों तक मंदिर में ताला लगा रहा 1988 में कुछ श्रद्धालुओं ने मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की, जीणोद्धार किया तथा नियमित पूजापाठ प्रारंभ किया । अनेक लोग सहयोग हेतु आगे आए जिनमें राज परिवार भी प्रमुख था ।

सुव्यवस्था होने के पश्चात 1994 में बाकायदा कमेटी बनाकर एक ट्रस्ट के रूप में “मां सिंहवाहिनी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट ” का रजिस्ट्रेशन करवा दिया गया। वर्तमान में मंदिर के प्रबंधकीय मंडल में कुमार अश्विनी प्रताप देव ट्रस्ट प्रबंधक, हेमंत सिंह राजपूत अध्यक्ष, डॉक्टर गीता शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल जायसवाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, रंजन गोस्वामी सचिव, के अलावा धर्मेंद्र देव, रमाकांत तिवारी, मंजु शर्मा ,अवधेश लारिया, सरकार सिंह, सुरेंद्र पटेल ,चिराग़ साहू, अजय गोस्वामी तथा चित्तरंजन तिवारी पुजारी हैं ,जिनके द्वारा अत्यंत सुचारु रूप से मां सिंहवाहिनी मंदिर का प्रबंध किया जा रहा है। अजय पप्पू मोटवानी के धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के उपलक्ष में ट्रस्ट प्रबंधकीय मंडल द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया, जिसमें लगभग समस्त पदाधिकारी एवं ट्रस्टी उपस्थित थे। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि यह मेरी ही नहीं जन सहयोग संस्था के मेरे समस्त साथियों की भी सेवाओं का सम्मान है और जहां तक मेरा प्रण है, मैं तो जीवन भर समाज सेवा करता ही रहूंगा । यही मेरे जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने अपने अभिनंदन हेतु ट्रस्ट प्रबंधकीय मंडल के प्रति आभार प्रकट किया।इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए काकेर के नागरिकों ने अजय पप्पू मोटवानी को बधाइयां दी,,,,000

प्रमिला नेताम , नवभारत टाइम्स 24 x7 सिटी रिपोर्टर कांकेर
प्रमिला नेताम , नवभारत टाइम्स 24 x7 सिटी रिपोर्टर कांकेर

 

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *