कलेक्टर ने गरियाबंद तहसील के ग्राम मरोदा के धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान आवक रजिस्टर पंजी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, किसानों के ऋण पुस्तिका की जानकारी, आर्द्रतामापी यंत्र, पुराने, नये बारदाने, धान के परिवहन की जानकारी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आये किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में स्वयं ही बोरो में रखे धान के नमी स्तर आर्द्रतामापी यंत्र से जांचा और भरे हुए धान बोरों के वजन दोबारा कराया। इस पर तौल में सही वजन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समिति के कर्मचारियों को किसानों के धान निर्धारित मात्रा में तौलने के निर्देश देते हुए कहा कि धान तौलने, भरने, स्टेकिंग करने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रतिदिन धान खरीदी होने के उपरांत उसे सिलाई कर स्टेकिंग कराये। जहां कहीं अनियमितता है, उसे सुधार करे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को स्टॉक वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के धान खरीदी केन्द्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों के लिए परिचय पत्र बनाये।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170788
Total views : 8199200