धान खरीदी केंद्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव सुनिश्चित करें: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले सभी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे वर्चुअल माध्यम से जुड़कर लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सम्पूर्ण भारत में चल रहे विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते हुये सभी पात्र हितग्राहियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री बघेल ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के आयोजन के संबंध में कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, राज्य और केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment