‘देश में हिंदूओं की संख्या घटी, मुस्लिमों की संख्या बढ़ने पर’ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का आया बड़ा बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : देश में हिंदूओं की संख्या घटी, मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है अब इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि देश में हिंदूओं का कम होना चिंताजनक है. किसी भी देश की डेमोग्राफी का बदलना खतरनाक है. हिंदूओं की सहिष्णुता के कारण ही अल्पसंख्यक बढ़े हैं. हिंदूओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी.

स्वामी आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों में बयान:

स्वामी आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों में अपग्रेड करने मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं उन्हें मेरी सलाह है आप बयान देने से पहले थोड़ा धैर्य रखिए. पूरी स्थिति की जानकारी ले लें उसके बाद बयान दें. नक्सलियों के संबंध में भी कहा था फर्जी मुठभेड़ है फिर नक्सलियों ने ही कह दिया मुठभेड़ हुआ था. स्वामी आत्मानंद स्कूलों के विषय में भी उन्हें धैर्य रखना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान सामने आया :

देश में हिंदूओं की संख्या घटी, मुस्लिमों की बढ़ी. मामले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान सामने आया है.  जानबूझकर यह आंकड़ा पेश किया गया, यह फेक न्यूज की तरह है. चुनावी फायदे के लिए साजिश के तहत झूठ फैलाया जा रहा है. 10 साल से केंद्र में BJP सरकार है, हिंदू क्यों घटे कारण बताएं. धर्मांतरण या घुसपैठ भी हुआ तो जिम्मेदारी केंद्र सरकार की थी.

महादेव सट्टा ऐप मामले में बोले धनेंद्र साहू:

महादेव सट्टा ऐप मामले में लगातार छापेमारी मामले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान सामने आया है. इस मामले में जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो , सवाल यह भी है कि 10 सालों से केंद्र में BJP की सरकार है . केंद्र सरकार ने अब तक महादेव ऐप पर क्यों रोक नहीं लगाई . यह साफ है केंद्र सरकार के संरक्षण से सट्टा ऐप चल रहा है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment