दीपक मित्तल/भूषण निर्मलकर बालोद
, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज बालोद नगर इकाई का वार्षिक अधिवेशन
बालोद। रविवार को दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद का वार्षिक अधिवेशन कूर्मि भवन में हुआ। इसमें समाज के लोगों ने बालोद में समाज के परिसर में चल रहे अतिरिक्त निर्माण के लिए सहयोग करने अपना हाथ बढ़ाया। समाज के प्रमुखों ने भी लोगों से सहयोग करने अपील की। आयोजन में समाज के बच्चों, महिला, पुरुषों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई, वही प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। वक्ताओं ने समाज को आगे ले जाने आपस में सहयोग करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक संजारी बालोद थे। उन्होंने कहा कि कूर्मि समाज राजनीति, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र में आगे है। यह समाज छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने समाज को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राजेंद्र हरमुख अध्यक्ष दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़, डीएस देशमुख संरक्षक दिल्लीवार कूर्मि समाज नगर इकाई बालोद थे। अध्यक्षता वाई.के देशमुख अध्यक्ष दिल्लीवार कूर्मि समाज नगर इकाई बालोद ने की। विशिष्ट अतिथि गण विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, नाड़ी वैद्य पूज्य संत गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख संस्थापक काम धेनु मंदिर भेड़ी(सु), बलराम देशमुख, अशोक देशमुख, प्रीती देशमुख योगेश्वर देशमुख, यशवंत दिल्लीवार, मिलाप देशमुख, अनिल यादव, दीप्ति शर्मा, कालीचरण देशमुख, पवन दिल्लीवार, किशन देशमुख थे। समाज के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र हरमुख ने कहा कि इस आयोजन से समाज को प्रेरणा लेना चाहिए और संगठित होकर कार्य करना चाहिए। हमें व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
समाज के भवन निर्माण के लिए किया सहयोग
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज के भवन के लिए सहयोग किया। इनमें अति विशिष्ट अतिथि डीएस देशमुख ने अपने परिवार के नाम पर भवन निर्माण हेतु 3 लाख सहयोग राशि प्रदान किया। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि वैदराज संत गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने भवन निर्माण हेतु 1,25,000 सहयोग राशि प्रदान किया। दोनों ही दानदाताओं के इस उदार मन के लिए समाज ने उन्हें आभार ज्ञापित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई
कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें कुर्सी दौड़ में महिलाएं एवं पुरुषों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजन के तहत महिलाएं पुरुषों एवं बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया था। कुर्सी दौड़ में पुष्पा देशमुख, नीतू देशमुख पुरुष वर्ग में ललित ललित हरदेल,सुरेंद्र देशमुख एवं बच्चों में तुषार देशमुख, निशांत देशमुख प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। जलेबी दौड़ में निशान देशमुख, योगेश देशमुख तोरण देशमुख ,कृष्ण कुमार हरदेल प्रथम एवं द्वितीय रहे रंगोली प्रतियोगिता में रितु ,रिया देशमुख ,लक्ष्य देशमुख प्रथम एवं द्वितीय रहे। सभी को सम्मानित किया।
समाज की प्रतिभाओं का भी किया गया सम्मान
कार्यक्रम में विशेष रूप से जनक जननी सम्मान प्रदान किया इसके प्रायोजक रोमन रुक्मणी सुकतेल ने नीत चयनित प्रिया देशमुख अक्षत देशमुख ,हायर सेकेंडरी में प्रवीण सूची में स्थान बनाने वाले निशान्त देशमुख का सम्मान किया। नगर इकाई बालोद द्वारा सेवानिवृत्त सम्मान, नगरगौरव सम्मान, प्रतिभा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मालवीय देशमुख ,संरक्षक रोमन लाल सुकतेल, तेजराम देशमुख देशमुख, सचिवधर्मेंद्र देशमुख, महिला अध्यक्ष पुष्षा देशमुख, कोषाध्यक्ष भोलेश्वर अमृत ,सह सचिव सुरेंद्र हरमुख रूपनारायण देशमुख षडेन्द देशमुख ,सुरेंद्र देशमुख ,ललित हरदेल पुरुषोत्तम देशमुख, खिलावन देशमुख कृष्ण कुमार हरदेल, ढालेश दिल्लीवार, कविलास देशमुख ,अशोक देशमुख तामेश्वर देशमुख ,घनाराम देशमुख ,रोहित देशमुख ,योगेश देशमुख योगेश लक्ष्मण देशमुख ,कृष्ण देशमुख ,भानु बेल चंदन सुनंदा देशमुख ,कुमुदिनी देशमुख जागेश्वरी हरदेव ,रुक्मणी सुकतेल पूर्णिमा देशमुख राधा देशमुख,संध्या देशमुख भारती देशमुख, चन्द्रहरदेल ,सरिता देशमुख, नीतू देशमुख सुधा देशमुख लीना हरदेलप्रभा हरमुख आशा अमृत राधेश्वरी देशमुख भुपेत्र देशमुख ,याकेश्वरी देशमुख का योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170201
Total views : 8198415