दिनदहाड़े कच्चे पेड़ों की अवैध कटाई…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जानकारी पर सब के जवाब गोलमोल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया अंतर्गत ग्राम सांवा में दिनदहाड़े कच्चे पेड़ों की अवैध कटाई भारी मात्रा में करते हुए देखी गई जिसे काटने के पश्चात ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा था। जानकारी लेने पर सभी के जवाब गोलमोल नजर आए जहां पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति ने घर में दशगात्र कार्यक्रम होने की बात कही जिसके कारण लकड़ी की आवश्यकता बताया गया वंही इस विषय पर सरपंच मुद्रिका सीताराम साहू द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गांव में अगर कोई गरीब परिवार में किसी का निधन होता है तो उसे कुछ लकड़ियां मदद स्वरूप काम के लिए दी जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ग्राम में 17 फरवरी से नवधा रामायण आयोजित है जिसका समापन महाशिवरात्रि में होगा के लिए लकड़ियों की आवश्यकता के चलते उक्त पेड़ काटे गए है जिसका प्रस्ताव हमने आचार संहिता के पूर्व ही ग्राम पंचायत में लिया था ।

वही सचिव रघुवर राजपूत द्वारा पूछे जाने पर किसी भी प्रकार के प्रस्ताव की जानकारी न होने की बात कही गई मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की सूचना तहसीलदार सरगांव अतुल कुमार वैष्णव को दी गई उनके द्वारा जानकारी ले जाने पर नवधा रामायण हेतु लकड़ी काटे जाने की बात कही गई पटवारी द्वारा मौके का मुआयना करने पर देखा गया की कुछ हरे-भरे वृक्ष को काटा जा रहा है जिस पर उनके द्वारा पंचनामा तैयार किया गया।

अब सोंचने और देखने वाली बात यह है की इतनी ज्यादा मात्रा में लकड़ियां वह भी कच्ची किसी के घर में दशगात्र हेतु कैसे दी जा सकती है ? जबकि सरपंच द्वारा कुछ लकड़ियां देने की बात कही गई रही बात नवधा रामायण की तो इतनी लकड़ियों की भी आवश्यकता समझ से परे हैं। अगर वास्तविक रूप से लकड़ी की आवश्यकता थी तो हरे भरे वृक्षों को क्यों काटा गया सुखी लकड़ियां बाजार में उपलब्ध है।मामला संदेहास्पद है।

सम्भवतः ही लकड़ियों को बेचा जाना प्रतीत होता है। इस प्रकार का कृत्य पर्यावरण संरक्षण के विषय को आंख दिखाता प्रतीत हो रहा है दिनदहाड़े इस प्रकार से की गई अवैध कटाई की निष्पक्ष जांच पस्चात ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। किन्तु जिस प्रकार के जवाब मिल है वे सीधे संकेत पेड़ो की अवैध कटाई पस्चात बिक्री का प्रतीत होता है।

“मामले की जानकारी मिली पूछे जाने पे नवधा रामायण वाली बात कही गयी पटवारी से मौके की जांच में एक दो पेड़ो को कच्चे अवस्था मे काटना पाया गया। पंचनामा तैयार किया गया है और जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गयी है।”

अतुल कुमार वैष्णव
तहसीलदार सरगांव

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *