मूलभूत सुविधा कोसो सुदूर,, लाल पानी से निजात नहीं,, समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही,,
दीपक मित्तल बालोद रायपुर

दल्लीराजहरा,, बीएसपी का स्लोगन हर किसी की जिंदगी से है जुड़ा है सेल,, यह स्लोगन हो रहा है फेल हर किसी की जिंदगी में हो रहा है खिलवाड़, इस तरह की स्थिति बन गई है शहर में, दल्ली राजहरा बीएसपी की माइंस में होने वाले ब्लास्टिंग से शहर के सैकड़ो मकान में दरारें पड़ गई है नवनिर्मित मकान में दरारें आने की वजह से नगर वासियों के माथो पर चिंता की लकीरें स्पष्ट झलक रही है बीएसपी प्रबंधन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं से हाथ खींच लिया गया है बीएसपी प्रबंधन ने सिर्फ शोषण ही किया है जिसे लेकर श्रमिक संगठन के अलावा जनप्रतिनिधियों के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है,दल्ली राजहरा माइंस के ब्लास्टिंग से शहर के मकानों में दरारें,,मूलभूत सुविधा कोसो सुदूर,, लाल पानी से निजात नहीं,, समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही,,माइंस में हो रहे ब्लास्टिंग ने बढ़ाई नगरवासियों की चिंता,लौह नगरी दल्लीराजहरा के नाम से विख्यात दल्लीराजहरा शहर अब पूरी तरीके से उजड़ने की कगार पर खड़ा है। माइंस में हो रहे ब्लास्टिंग से नगर व इसके आसपास के क्षेत्र पूरी तरीके से प्रभावित हो रहे हैं। दल्लीराजहरा
के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,6,7,9,22 व 23 की कई घरों में ब्लास्टिंग की वजह से दरारें पड़ रही है,और घर जर्जर हो रही है। पीड़ित व्यक्तियों ने कई बार इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधक को की और इस समस्या से अवगत कराया लेकिन बीएसपी प्रबंधक की लापरवाही और आखों में पट्टी के चलते नगर के कई घरों में दरार पड़ रही और घर जर्जर होकर टूट रही है।, माइंस में लगातार ब्लास्टिंग होने की वजह से क्षेत्र के घरों में जो दराडे पड़ रही है उसे भविष्य में भयंकर नुकसान होने की संभावना बनी है
बीएसपी प्रबंधक नगर की सुख और सुविधाओं को दरकिनारा कर खाली ब्लास्टिंग कर उत्पादन में वृद्धि कर रही है। लोगों ने बताया कि हमने घर कुछ वर्ष पूर्व ही बनाया था लेकिन माइंस में हो रहे ब्लास्टिंग के द्वारा उत्पन्न कंपन इतनी अधिक होती है कि घरों में दरार पड़ रही है। हमने इसकी जानकारी बीएसपी के अधिकारियों को दी थी लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। और अब हमारे पास इतना पैसा भी नहीं है कि हम इसे पुनः से मरम्मत करा सकें,,
यह सब बीएसपी प्रबंधक की लापरवाही और मनमानी के चलते लौह नगरी दल्लीराजहरा अब धीरे-धीरे उजड़ रही है।इस तरह बीएसपी क्षेत्र में ब्लास्टिंग होने से बीएसपी क्षेत्र के आसपास के वार्डो में बोर के पानी सूख गए हैं जनता लगातार पानी के लिए तड़प रही है वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 11 वैसे ही अन्य वार्ड में ब्लास्टिंग के होने से सरकारी बोर व घर के बोर से पानी सूखने के कगार में आ गया है जिसमे बीएसपी प्रबंधक अपने बीएसपी क्षेत्र का भला देखकर जनता के साथ नाइंसाफी कर रही हैं और दल्ली राजहरा के नगर वासियो के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं,,
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि और श्रमिक नेता,,,
जन्म मुक्ति मोर्चा कामरेड श्रमिक नेता जीत गुहा नियोगी कहते हैं कि बीएसपी प्रबंधन ने हमेशा से दल्ली राजहरा शहर वासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है दी गई सुविधा छीन ली गई है बीएसपी प्रबंधन को मूलभूत सुविधा दिया जाना चाहिए , ब्लास्टिंग को हाईटेक टेक्नोलॉजी के माध्यम से किया जाना चाहिए से शहर वासियों का नुकसान ना हो,,,
नगर के जनप्रतिनिधि प्रेम शुक्ला एवं अन्य लोगों ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन नगर वासियों के हित में कार्य करें,,
बीएसपी महाप्रबंधक आर बी गहरवाल कहते हैं कि बीएसपी प्रबंधक नगर वासियों के हित में कार्य कर रही है किसी को कोई शिकायत है तो अवश्य बताएं समस्या का समाधान किया जाएगा
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8165942
Total views : 8192120